बोरीवली में महिला समेत 2 लोगों से लूट, 24 घंटे के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    मुंबई: बोरिवली (Borivali) में एक महिला समेत दो लोगों के साथ हुए लूटपाट से इलाके में दहशत फैल गयी। क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी (CCTV) की मदद से 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। उनके पास से मोबाइल और बाइक बरामद की गयी है।

    17 जनवरी को एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन (MHB Colony Police Station) में दो लूट की वारदात दर्ज की गयी। एक महिला से दिन दहाड़े मोबाइल लूट कर आरोपी फरार हो गए। इसी तरह से एक व्यक्ति से दो बाइक सवारों ने लूटपाट की। इन दो गंभीर मामलों की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट-11 के अधिकारियों शुरू की। प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण, पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक भरत घोणे और अभिजीत जाधव की टीम ने दोनों घटना स्थल के आस-पास के 24 सीसीटीवी की छानबीन की।

    सीसीटीवी से आरोपियों का मिला सुराग

    एक सीसीटीवी में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने दहिसर (पूर्व) के रावलपाडा के दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने लूट का गुनाह कबूल किया। उनके पास से लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद की गयी है। आरोपियों ने दोस्त की बाइक को लूट के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया, उसने बताया कि वह बाइक अपने दोस्त को दिया था।