Chief Minister Eknath Shinde

    Loading

    मुंबई: इलाज के जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष ( CM Medical Assistance Fund) से दी जाने वाली वित्तीय सहायता (Financial Help) तत्काल उपलब्ध कराए जाने का निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने दिया है। मंत्रालय की सातवीं मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के कार्यालय का सीएम ने औचक दौरा किया। 

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्यालय में आए मरीजों के परिजनों से संवाद कर उन्हें मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी,प्रमुख सचिव विकास खड़गे उपस्थित थे।

    वेबसाइट को लॉन्च किया गया

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मात्र चार माह में 1 हजार 62 मरीजों को 6 करोड़ 40 लाख की राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस सेल की कार्य पद्धति, सहायता के मापदंड में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसके तहत वेबसाइट mahacmmrf.com को लॉन्च किया गया है, ताकि जरूरतमंदों के लिए ऑनलाइन  आवेदन करना आसान हो सके। सीएम ने कहा कि राज्य के कोने-कोने में जरूरतमंद मरीजों तक मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष की मदद पहुंचाने का तत्काल प्रयास हो और मरीजों के परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के रूप में एक विशेष कर्मचारी की नियुक्त करें।

    कई बीमारियां कवर

    कई महंगी बीमारियां जो पहले कवर नहीं होती थीं, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के मापदंड में शामिल किया गया है। इसमें फेफड़े की सर्जरी, घुटने, हिप की रिप्लेसमेंट, सर्जरी के साथ ही दुर्घटना के मरीजों को भी इस योजना से आर्थिक मदद दी जाएगी।