Dalit girl gang-raped and murdered, two accused arrested
Representative Photo

    Loading

    मुंबई:  मुंबई (Mumbai) के साकानाकी (Sakinaka) इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात में पीड़ित महिला (Woman) की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra) बीजेपी (BJP) ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि, घटना मानवता को कालिख पोतने वाली है। बीजेपी ने इस मामले में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। एनसीपी (NCP) ने इस मामले को दुखद बताते हुए कहा है कि, सरकार का प्रयास रहेगा कि, सरकार फास्ट ट्रैक पर मामला ले जाए। आरोपी को निश्चित तौर पर सजा मिलेगी। 

    इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम ऑफिस ने बताया है कि, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की पूरी जानकारी ली है और पुलिस कमिश्नर से इस मामले में बात की है। उन्होंने कहा है कि, इस केस को फास्ट ट्रैक पर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय ज़रूर मिलेगा। सीएम ने जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। 

    ANI के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, “साकीनाका की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये मानवता को कालिख पोतने वाली है। तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट तैयार किया जाए। आरोपियों को फांसी की सजा ही होनी चाहिए। पिछले 1 महीने में राज्य में बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बहुत बढ़ रही हैं।”

    वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस मामले में कहा है कि, “बहुत दुखद है कि महिला नहीं रही। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार जितनी जल्दी हो सके चार्जशीट दाखिल करेगी। प्रयास रहेगा कि सरकार फास्ट ट्रैक पर मामला ले जाए। निश्चित तौर पर सजा मिलेगी ताकि लोगों में डर पैदा हो।”

    वहीं बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा, “ऐसे काम करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गुनहगारों के मन में कानून का डर होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। पीड़ित महिला को भावपूर्ण श्रद्धांजली। ओम शांती!”

    इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष, रेखा शर्मा ने कहा है कि, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है। अगर आज शाम तक मामले में कोई प्रगति नहीं होती है, तो मैं इसके बारे में पूछताछ करने के लिए एक सदस्य को भेजूंगी और पीड़ित परिवार की मदद भी करूंगी।

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि, यह निश्चित रूप से कानून व्यवस्था का सवाल है। महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है, लेकिन बीजेपी को सरकार पर कीचड़ उछालने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

    बता दें कि,  9 सितंबर को पुलिस को कंट्रोल रूम पर सुबह 3.30 बजे कॉल आया था। इसमें साकीनाका के खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला के बेहोश होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। 

    32 वर्षीय पीड़ित महिला के साथ बलात्कार (Rape) कर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल में भर्ती थी, वारदात के बाद से ही महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। महिला को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल भर्ती कराया गया था। महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने भागने से पहले उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी थी जिससे वह बेहद ही बुरी तरह से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में पीड़िता की शनिवार को मौत हो गई है।  

    मामले में गिरफ्तार 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।