Sanjay Raut
संजय राउत (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते है। लेकिन, इस बार वह अपने एक ट्वीट के चलते विवादों में फंस गए है। तीन दिन पहले संजय राउत ने एक नाबालिग यौन उत्पीड़न पीड़िता की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। कई लोग संजय राउत (Sanjay Raut) की आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच संजय राउत ने अपनी मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। 

तीन दिन पहले संजय राउत (Sanjay Raut) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक लड़की की फोटो ट्वीट की थी। संजय राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “देवेंद्रजी, यह तस्वीर बरशी की है। सिर्फ इस वजह से उसका खून बर्बाद न होने दें कि लड़की आपके परिवार की नहीं है। इस जानलेवा हमले को बीजेपी प्रायोजित गैंगस्टर ने अंजाम दिया है। नाबालिग लड़की पारधी समुदाय की है। क्या गरीबों की बेटियां सड़कों पर पड़ी हैं? हमला 5 मार्च को हुआ था। लेकिन आरोपी आज़ाद हैं। ” इस ट्वीट में संजय राउत ने लड़की की तस्वीर भी शेयर की थी। 

इस बीच, संजय राउत (Sanjay Raut) के ट्वीट पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। वहीं, बरशी  में नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने पर संजय राउत के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। इसी बीच अब राउत ने आज मीडिया के सामने इस मामले में अपनी राय बताई है।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, “मैंने क्या गलत किया? इस बच्ची पर कोयता से वार हुए है, इस बच्ची की मां ने मुझसे बात की, इसकी मां रो रही है और सरकार से मांग कर रही है, ‘अगर मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो मुझे इच्छा मृत्यु दे दीजिए’। यह लड़की पारधी समुदाय की है। बरसी में कुछ बदमाशों ने उस पर बेरहमी से हमला किया था। कुछ मुख्य आरोपी अभी बाहर हैं। जब मैं दिल्ली में था, अगर मैं उस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहता था, तो मुझे इस मामले को जिस माध्यम से बताना चाहिए था, मैंने उसी माध्यम से बताया।”

उन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने लड़की के नाम या उसके ऊपर हुए अत्याचारों के बारे में कुछ भी नहीं कहा। मैंने सिर्फ इतना कहा कि, ‘माननीय मुख्यमंत्री जी, इस बच्ची के खून को बर्बाद मत होने दीजिए।’ अगर मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में कानून कैसे काम करता है। आपके परिवार के सदस्य के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। किसिंग घटना के वीडियो को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। लेकिन चूंकि मैंने खून से लथपथ लड़की की तस्वीर ट्वीट कर मुख्यमंत्री से अपील की थी, इसलिए मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक सांसद, एक पत्रकार पर केस दर्ज है। संजय राउत ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि कैसे इस राज्य की कानून व्यवस्था कुछ लोगों के हाथों की कठपुतली बन गई है।’