RAUT
File Pic

    Loading

    मुंबई : शिवसेना नेता (Shiv Sena Leader) और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने  हिंदुत्व (Hindutva) के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर पलटवार करते हुए कहा है कि  शिवसेना का  हिंदुत्व अंगार और  मशाल की तरह है  बाकी सब भंगार है। हिंदुत्व के मुद्दे पर हम न तो भटके हैं न ही इसे छोड़ेंगे। लेकिन जो लोग हमे जनाब  सेना कह रहे हैं, उन्हें हमारे इतिहास और उनके पिछले कर्मों  को देखना चाहिए। उन्हें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि बीजेपी ने आतंकियों से हाथ मिलकर बनाई थी। हम महाराष्ट्र के कोने – कोने में जाएंगे और लोगों को बताएंगे कि असली जनाब सेना कौन है। 

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर शिवसेना के सभी सांसद 22 मार्च से विदर्भ और मराठवाड़ा के दौरे पर जा रहे हैं। मैं नागपुर जा रहा हूं। बीजेपी की तरफ से हमारे खिलाफ फैलाई जा रही भ्रांतियों का हमें जवाब देना है। राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कहा है कि वे कई बार कह चुके हैं कि इस देश में मुसलमानों के खिलाफ स्टैंड लेने वालों को हिंदू नहीं कहा जा सकता है।  फिर उनके नाम के आगे भाजपा खान शब्द जोड़ेगी क्या?

    ‘द कश्मीर फाइल्स ’ में झूठी कहानियां

    राउत ने कहा कि  कश्मीर पर एक फिल्म बनी है, लेकिन सच छुपाया गया है। कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है। द कश्मीर फाइल्स में बहुत सारी झूठी कहानियां जोड़ दी गई हैं। भाजपा इस फिल्म का प्रचार कर रही है तो भाजपा के समर्थक इस फिल्म को देखेंगे ही। राउत ने कहा कि  अभी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा, फिल्म के निर्देशक को पद्मश्री दिया जाएगा। राउत ने पीएम मोदी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म के निर्देशक को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया था तो अब तक क्यों नहीं हुआ।