26 मई से समृद्धि एक्सप्रेस-वे का दूसरा चरण होगा शुरू, CM एकनाथ शिंदे-DCM देवेंद्र फडणवीस करेंगे लोकार्पण

Loading

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) 26 मई को समृद्धि एक्सप्रेस-वे (Samridhi Expressway) के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे। शिर्डी से भरवीर घोटी (Shirdi to Bharveer Ghoti) तक लगभग 80 किमी समृद्धि हाइवे तैयार हो चुका है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे (Nagpur-Mumbai Samridhi Expressway) के पहले चरण में नागपुर से शिर्डी तक लगभग 520 किमी मार्ग का लोकार्पण दिसंबर 2022 में पीएम मोदी ने किया था।  

एमएसआरडीसी के एमडी राधेश्याम मोपलवार के अनुसार, शिर्डी से इगतपुरी के पास भरवीर गांव तक 80 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे को खोलने की तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिर्डी से दूसरे चरण की शुरुआत को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे नागपुर से नासिक तक आने वाहनों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं।

600 किमी सफर इतने घंटे में होगा तय

समृद्धि हाइवे का दूसरा चरण शुरू हो जाने पर नागपुर से इगतपुरी में घोटी तक लगभग 600 किमी के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की यात्रा साढ़े पांच से 6 घंटे में पूरी हो सकेगी। इस समय नागपुर से शिर्डी लगभग 520 किमी की यात्रा करने में वाहन चालकों को 5 घंटे लगते हैं। आगे भी 80 किमी की यात्रा 45 मिनट में पूरी की जा सकेगी। समृद्धि के शुरू होने पर महामार्ग पर दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। इन हादसों को रोकने के लिए यहां स्पीड कंट्रोलर लगाए गए हैं।

गेम चेंजर प्रोजेक्ट

समृद्धि हाईवे महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए गेम चेंजर साबित होगा। 55,000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 702 किमी का समृद्धि हाईवे राज्य के 10 जिलों, 26 तालुकों और 392 गांवों से होकर गुजर रहा है। नागपुर से मुंबई तक समृद्धि के आने में साल के अंत तक इंतजार करना होगा। वैसे इगतपुरी से भिवंडी तक तीसरे चरण का काम भी जोर से शुरू है। एमएसआरडीसी ने दिसंबर 2023 तक इसे कंप्लीट करने का लक्ष्य बनाया है।