protest shiv sena

    Loading

    मुंबई: राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत को लेकर शिवसैनिकों (Shiv Sainiks ) में भारी गुस्सा है। शिवसेना भवन (Shiv Sena Bhavan) के बाहर शिवसैनिकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुंबई सहित पुरे राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे और उनके साथ गए विधायकों के प्रति नाराजगी जतायी गयी। कई स्थानों पर एकनाथ शिंदे का पुतला भी जलाया गया।

    शिवसेना नारा लगा रहे थे कि गद्दारों को माफ नहीं किया जा सकता है। हालांकि शिंदे की बगावत के बाद शिवसैनिकों में वह जोश नहीं दिखाई दिया, जिस तरह का आक्रोश छगन भुजबल,गणेश नाईक  और नारायण के बगावत के बाद दिखा था। राज ठाकरे के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में यह पांचवीं बगावत है।

    एकनाथ शिंदे के विरोध में नारे बाजी

    दादर स्थित शिवसेना भवन के बाहर दोपहर बाद शिवसैनिक इकट्ठा होने लगे। शाम होते होते बड़ी संख्या में शिवसैनिक शिवसेना के बाहर जमा हो गए। शिवसैनिकों ने एकनाथ शिंदे के विरोध में नारे बाजी की। शिवसैनिकों ने शिंदे को गद्दार बताते हुए कहा कि गद्दारों के बाहर चले जाने से शिवसेना  पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित 

    दक्षिण मुंबई  शिवसेना के विभाग प्रमुख पांडुरंग सकपाल के नेतृत्व में विरोध मोर्चा निकाला गया। उन्होंने कहा कि कुछ लालची तत्वों के बहकावे में आ कर शिंदे ने विद्रोह किया है। जिससे  शिवसैनिकों को पीड़ा हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि  वे वापस आएंगे और बालासाहेब  के संघर्षो से बनी पार्टी को मजबूत करने में मदद करेंगे। हजारों शिव सैनिकों ने बागियों और बीजेपी के खिलाफ नारे लगाते हुए  प्रदर्शन किया। जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुआ।