MLA Prakash Surve

    Loading

    मुंबई: बालासाहेब ठाकरे के साथ धर्मवीर आनंद दिघे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए उत्तर मुंबई के सैकड़ों शिवसेना (Shiv Sena) और मनसे (MNS) कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट में शामिल हुए । मागाठाणे विधायक प्रकाश सुर्वे (MLA Prakash Surve) के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए लोगों ने उद्योग मंत्री उदय सामंत की उपस्थिति में पक्ष प्रवेश किया। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत और स्थानीय विधायक और विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे की मौजूदगी में सैकड़ों महिला और पुरुष शिंदे गुट में शामिल हुए।

    शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों को बढ़ावा देने के लिए विधायक प्रकाश सुर्वे द्वारा ‘हिंदू गौरव गर्जन’ संपर्क रैली का आयोजन किया गया था। कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज, समता नगर स्थित समता विद्या मंदिर सभागार में शीला गांगुर्डे, मनीषा सावंत, शकुंतला शेलार, अलका सपले, सिद्धिता मोरे के साथ बड़ी संख्या में शिवसेना और मनसे कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट में शामिल हुए। 

    उदय सामंत ने की प्रकाश सुर्वे की तारीफ

    उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि विधायक प्रकाश सुर्वे गरीब लोगों के विधायक के रूप में क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। शिंदे सरकार मेहनती और आम लोगों की सरकार है। जल्द ही हम अपने उद्योग विभाग के माध्यम से यहां के युवाओं और महिलाओं को रोजगार प्रदान करेंगे।