
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के धारावी इलाके (Dharavi area) में एक शख्स ने एक महिला को आग (fire) लगा दी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई के धारावी इलाके में एक 20 वर्षीय महिला को जलाने के आरोप में नंदकिशोर पटेल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 70 फीसदी जली महिला को गंभीर हालत में सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिनियम के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है।
Maharashtra | A man, Nandkishore Patel arrested for setting ablaze a 20-year-old woman in Dharavi area of Mumbai. Case registered against him u/s 307 (attempt to murder) of the IPC. The woman admitted to Sion Hospital under critical condition with 70% burns. Police investigation…
— ANI (@ANI) May 31, 2023
बता दें कि मुंबई समेत उपनगरीय शहरों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां अपराध बढ़ता जा रहा है। आये दिन किसी महिला की हत्या हो रही है। कहीं महिलाओं के साथ लूटपात का मामला सामने आता है। एक बार फिर मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।