मुंबई: बेस्ट (BEST) में शामिल हो रही इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) में से100 मिनी बसें (Mini Buses) मजास बस डिपो में आने वाली है। यह जानकरी बेस्ट परिवहन अधिकारी (परियोजना) प्रवीण शेट्टी ने दी है। शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर (Shiv Sena MLA Ravindra Waikar) के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि बसें आने के बाद नए रुट शुरु किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों की परिवहन की समस्या दूर होगी। विधायक ने बेस्ट अधिकारियों के साथ बैठक में बसों के संचालन और रुट बठाने की मांग की थी।
वायकर ने कहा कि माजस बेस्ट डिपो में जल्द ही 100 मिनी बसों के आने से यात्रियों के लंबित प्रश्नों का समाधान हो जाएगा और एक नया बस मार्ग शुरू करना संभव होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने पर जोर दिया जा रहा है। जब नई बसें आती हैं, तो तुरंत नए मार्ग शुरू करके बेस्ट यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
रोपैक्स यात्रियों के लिए बेस्ट की नई बस सेवा
डाकयार्ड स्थित भाऊ का धक्का से अलीबाग मांडवा जाने वाली रो-रो सेवा के यात्रियों की सुविधा के लिए बेस्ट सोमवार 1 नवंबर से नई बस सेवा शुरु करने जा रही है। यह बस सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से भाऊ का धक्का तक चलेगी। ए 41 बस पूर्ण रुप से वातानुकूलित है। सीएसएमटी मुख्य डाकघर पी डिमेलो रोड से कर्नाक बंदर, वाडी बंदर , मैलेट बंदर होते हुए रोपैक्स टर्मिनल एम2 एम भाऊ का धक्का तक चलेगी। सीएसएमटी से सुबह 6.30 बजे पहली बस छूटेगी और रात 11.35 बजे आखिरी बस जाएगी। इसी तरह भाऊ का धक्का से पहली बस 6.50 बजे और आखिरी बस रात 10 बजे छूटेगी। बेस्ट ने रोपैक्स सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।