eople are facing problems due to closure of railway facility, demand to start Godavari and Kamayani

    Loading

    मुंबई: यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) से बनारस (Banaras) और भागलपुर (Bhagalpur) के बीच विशेष किराए पर त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनें (Festival Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 2 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार को बनारस से शाम 7.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 7.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। 

    ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को मुंबई सेंट्रल से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। 09186 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को भागलपुर से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 7.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन 2 से 23 नवंबर तक चलेगी।

    25 अक्टूबर से शुरु होगी बुकिंग

    09183 और 09185 की बुकिंग 25 अक्टूबर से नामित पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। स्‍पेशल ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव की  विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।