एसटी हड़ताल हुआ हिंसक जलगांव में पथराव, उस्मानाबाद में तनाव

    Loading

    मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में दिवाली (Diwali) की पूर्व संध्या से जारी महाराष्ट्र राज्य परिवहन (Maharashtra State Transport) हड़ताल (Strike) अब हिंसक (Violent) हो गई है। शनिवार (Saturday) को जलगांव (Jalgaon) डिपो से करीब 20 दिन बाद बस चली, लेकिन दीपनगर के पास इस बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए।

    वहीं उस्मानाबाद बस स्टैंड पर बड़ा हंगामा देखने को मिला। यहां काम पर लौटे महाराष्ट्र राज्य परिवहन कामगारों के साथ हड़ताली कामगारों की तीखी बहस हुई। हंगामे की वजह से एक महाराष्ट्र राज्य परिवहन यात्री बेहोश हो गया। इससे बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

    इसी बीच डिपो के प्रमुख पांडुरंग पाटिल को आंदोलनकारी कर्मचारियों ने धक्का मार दिया। तुलजापुर डिपो से बस के चलने के बाद उस्मानाबाद-उमरगा बस को रवाना किया गया। हालांकि हड़ताली महाराष्ट्र राज्य परिवहन कामगारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार के साथ विलय का फैसला नहीं होता है वे स्टैंड से बस को नहीं निकलने देंगे। इससे पहले शुक्रवार को परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा था कि यदि महाराष्ट्र राज्य परिवहन कामगारों को काम पर लौटने से रोका गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कामगारों का यह रुख रहा तो बढ़ी हुई सैलरी का फैसला भी वापस ले लिया जाएगा। 

    एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य परिवहन के 92 हजार कर्मचारियों में से लगभग 13,000 कर्मचारी काम पर वापस लौटे आए है। एसटी के आज निलंबित कर्मचारी – 3010, कुल निलंबित – 6277, सेवा समाप्त – 270, कुल सेवासमाप्त – 1496, सेवासमाप्त नोटीस पर उपस्थित – 240 कर्मचारी।

    काम पर वापस लौट आना चाहिए

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन कामगारों के वेतन में 41 प्रतिशत की वृद्धि के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है की  हड़ताल को अब ज्यादा दिनों तक खींचना सही नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर महाराष्ट्र राज्य परिवहन का विलय करते हैं तो कल कोतवाल और पुलिस पाटिल भी आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन विलय का मामला हाईकोर्ट में है। ऐसे में  कामगारों को फिलहाल हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौट आना चाहिए।