mumbai crime news
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई में एक गिरजाघर से कथित रूप से एक अज्ञात व्यक्ति ने सेंट एंथनी (St. Anthony) की प्रतिमा चोरी कर ली है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को भायखला इलाके (Byculla area) में ग्लोरिया गिरजाघर परिसर (Gloria Church complex) में स्थित प्रतिमा की चोरी करने के दोषी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।  

भायखला थाने के अधिकारी ने कहा कि गिरजाघर परिसर के बाहर ग्रिल दरवाजे का ताला तोड़कर ‘‘चीनी मिट्टी” की बनी प्रतिमा की चोरी की गई है। गिरजाघर के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि दोषी नशे का आदी है और जल्द पैसा कमाने के इरादे से उसने इस अपराध को अंजाम दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम दोषी की तलाश कर रहे हैं और उम्मीद है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।” (एजेंसी)