हड़ताली एसटी कर्मचारियों को मिलेगा मुफ्त राशन, बीजेपी ने की घोषणा

    Loading

    मुंबई: एसटी निगम  को राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर पिछले दो माह से ज्यादा समय से हड़ताल (Strike) पर अड़े एसटी कर्मचारियों (ST Employees) को बीजेपी (BJP) 3 माह का मुफ्त राशन (Free Ration) उपलब्ध कराएगी। ऐसी घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने की है। 

    चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि  एसटी कर्मचारियों से चर्चा कर समाधान निकालने में सरकार असफल रही है। वे सांगली के दौरे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। चंद्रकांत पाटिल ने ऐलान किया है कि बीजेपी की ओर से हड़ताल में शामिल एसटी कार्यकर्ताओं को तीन महीने का राशन दिया जाएगा।

    11 हजार कर्मचारी निलंबित

    बार-बार काम पर लौटने की अपील के बावजूद गैरहाजिर  निलंबित कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है। एसटी निगम ने अब तक 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित और 550  से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इस  हड़ताल का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की जा रही है। एसटी निगम का दावा है कि लंबी दूरी की ज्यादातर  बसों का संचालन शुरू हो गया है।