300 New Cases of Covid-19 in Kerala
Covid-19

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार को 51266 टेस्टिंग (Testing)की गई, जिसमें से 295 लोग कोरोना (Corona) से संक्रमित (Infected) मिले। करीब डेढ़ महीने बाद नए मरीजों (New Patients) की संख्या में इतना इजाफा देखने को मिला है। दूसरी ओर बीएमसी (BMC) भी पिछले एक सप्ताह से टेस्टिंग पर अधिक जोर दे रही है। राज्य में शुक्रवार को 902 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। 

    एक सप्ताह में दूसरी बार 900 से नए मरीज एक दिन में मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 12 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है, जिसमें से एक मृत्यु मुंबई में हुई है। राज्य में कोरोना के 6,903 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 1940 एक्टिव केस मुंबई में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 130,86,030
    • कुल पॉजिटिव केस- 766508
    • कुल मौत- 16363
    • कुल ठीक हुए- 745628
    • डबलिंग रेट- 2468 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 19

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,74,41,806
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,47,840
    • कुल मौत – 141329
    • कुल ठीक हुए- 64,95,929