CM Uddhav Thakcrey, Metro Line 2A

    Loading

    मुंबई. मुंबई वासियों को मराठी नव वर्ष गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) का बड़ा तोहफा मिला है। जी हाँ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने शनिवार को मुंबई में मेट्रो लाइन 2A (Mumbai Metro 2A) और (Metro 7) को हरी झंडी दिखाई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मेट्रो का पहला टिकट लेकर मेट्रो में प्रवेश किया और सफर किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Dy CM Ajit Pawar), एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) और मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) मौजूद रहीं।

    Uddhav Metro

    रविवार से मुंबई वासियों की सेवा में मेट्रो

    यह मेट्रो कल से मुंबई वासियों की सेवा में होगी। इस रूट पर हर 11 मिनट में मेट्रो रवाना होगी। आरे और डहानुकरवाड़ी स्टेशन के बीच रोजाना 150 मेट्रो राउंड ट्रिप होंगी। पहली ट्रेन डहानुकरवाड़ी से सुबह 6 बजे और पहली ट्रेन आरे से सुबह 6.30 बजे निकलेगी। आरे से आखिरी मेट्रो रात 9.35 बजे रवाना होगी। 

    इतना होगा किराया

    मेट्रो-2A लिंक रोड पर दहिसर (पूर्व) से डीएन नगर (अंधेरी पश्चिम) तक होगी। जबकि, मेट्रो-7 वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पूर्व) तक होगी। मेट्रो में यात्रा करने का न्यूनतम किराया 3 किमी के लिए 10 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये है।

    Uddhav Aditya in Metro

    70 kmph की गति से चलेगी ट्रेन

    खास बात यह है कि, मेट्रो ट्रेनें ड्राइवरलेस सिस्टम से लैस हैं। हालांकि, इन ट्रेनों का संचालन ड्राइवरों द्वारा किया जाएगा। MMRDA के आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास ने कहा कि, मेट्रो ट्रेनें 70 किमी/घंटा की गति से चलेगी। ट्रेनों को संचालित करने के लिए 60 पुरुष-महिला ड्राइवर हैं।