Gopal Shetty is always ready to serve the public

    Loading

    मुंबई. झोपड़पट्टी वासियों को उनके अधिकार का पक्का घर दिलाने को लेकर उत्तर मुंबई के सांसद (North Mumbai MP) गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) के नेतृत्व में भाजपा (BJP) की तरफ से आंदोलन (Agitation) शुरु किया गया है। रविवार को आंदोलन के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद (Jayaprakash Nishad) भी झोपड़पट्टी वासियों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने  इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सांसद शेट्टी गरीबों के लिए संघर्ष करते हैं। जहां कहीं भी आवश्यकता होगी उनके साथ हम कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे।

    झोपड़पट्टी वासियों को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन के दूसरे दिन गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में बोरीवली पश्चिम स्थित शिंपोली के कस्तूर पार्क  शिव साई गणेश एसआरए इमारत परिसर में धरना दिया गया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष  मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने संबोधन के दौरान उत्तर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष युनुस खान को मुंबई एसआरए प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाए जाने की घोषणा की।

    इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुनील राणे, भाजपा नेता एड.जे.पी. मिश्रा, डॉ योगेश दुबे, जिलाध्यक्ष गणेश खनकर, वरिष्ठ नेता श्रीकांत पांडे, जिला मीडिया प्रमुख नीलाबेन सोनी, नगरसेवक प्रवीण शाह, अंजली खेड़कर, बीना दोशी, युनुस खान, महामंत्री बाबा सिंह दिलीप पंडित, निखिल व्यास एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदोलन के परिणाम स्वरूप रविवार को ही 11 परिवारों को अपने अधिकार के घर की चाबी सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों दी गई।