mukesh
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. दिन की बड़ी खबर के अनुसार,  रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमेन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार को अब एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। दरअसल मुंबई पुलिस के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल(Reliance Foundation hospital) के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे 8 फोन कॉल किए गए हैं। वहीं कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि, अंबानी के पूरे परिवार को सिर्फ 3 घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा।

    पुलिस में शिकायत दर्ज

    इसके बार रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत ही डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि ,आज मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कुल 8 कॉल किए गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमें अस्पताल से शिकायत मिली है और हम इसकी जांच शुरू कर रहे हैं।”

    2021 में भी मिली थी धमकी

    गौरतलब है कि, इससे पहले साल 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक वाली एक कार भी बरामद हुई थी। वहीं इसमें एक नोट भी मिला था जिसमें  मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं उनके निवास एंटीलिया के पास पाए गए एक अन्य SUV एसयूवी के अंदर कुछ नंबर प्लेट्स भी मिली थी और ये नंबर प्लेट्स अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की नंबर प्लेट से भी मिलती जुलती थी।