Mega Block sunday 7 april 2024
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)

    Loading

    मुंबई: विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मध्य रेलवे (Central Railway) के उपनगरीय खंडों पर रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) रहेगा। सुबह 10.11 बजे से दोपहर 3.14 बजे तक दादर (Dadar) से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाओं को मुलुंड (Mulund) और दिवा स्टेशनों (Diva Stations) के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा जो कलवा और मुंब्रा स्टेशनों पर  नहीं रुकेंगी और दिवा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10.27 बजे से दोपहर 3.37 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो सेवाओं को दिवा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा जो कि मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा।

    सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे से छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। 

    ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

    सुबह 11.40 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक नेरुल से खारकोपर के लिए छूटने वाली डाउन लाइन सेवाएं और 12.25 बजे से 4.25 बजे तक खारकोपर से नेरुल के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी- नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच जम्बो ब्लॉक

     

     रेल पथ, सिग्नलिंग प्रणाली और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे के चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच रविवार को जम्बो ब्लॉक होगा। यह ब्लॉक को सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर लिया जायेगा। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, ब्लॉक के दौरान सभी फास्ट उपनगरीय ट्रेनों को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल लोकल स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जायेगा। ब्‍लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी। इस संबंध में विस्‍तृत विवरण संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध होगी।