toy train

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के नागरिकों के लिए नजदीक और लोकप्रिय स्थल माथेरान (Matheran) के पर्यटन (Tourism) को मध्य रेलवे (Central Railway) की टॉय ट्रेन (Toy Train) बढ़ावा दे रही है। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच अनलॉक (Unlock) अवधि में पर्यटक प्राकृतिक वातावरण में आते रहे हैं। इस दौरान मध्य रेलवे की शटल सेवा अमन लॉज से माथेरान के बीच चलती रही है।

    अमन लॉज और माथेरान के बीच सप्ताह के दिनों में कुल 16 सेवाओं और सप्ताहांत पर 20 सेवाओं के साथ जनवरी 2021 से जनवरी-2022 की अवधि के दौरान 3,13,664 यात्रियों और 44,779 पार्सल / माल पैकेजों का परिवहन किया है।

    कमाए 1.93 करोड़

    इस दौरान रेलवे की आय में 1.93 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। इसमें यात्रियों के परिवहन से 1.89 करोड़ रुपए और पार्सल से 3.59 लाख रुपए की आय शामिल है। नवंबर -2021 में सर्वाधिक 27.86 लाख रुपये की आय हुई। दिसंबर 2021 में आय 27.37 लाख रुपए है, जबकि जनवरी-2022 के महीने में 19.26 लाख आय हुई है। वैसे नेरल से अमन लॉज के बीच पटरियों के नवीनीकरण का काम चल रहा है। टॉय ट्रेन एक यादगार सवारी के साथ-साथ प्रकृति को करीब से देखने का रोमांच प्रदान करती है।