Mumbai Lockdown Updates: No weekend lockdown in Mumbai at present: Mayor Kishori Pednekar
Photo: ANI (File)

    Loading

    मुंबई. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में पाए जाने वाले कोरोना (Corona) के एक नए वेरिएंट (Variants) ओमाइक्रॉन (omicron) ने दुनिया भर में हड़कंप (Stir) मचा दिया है। दुनियाभर के कई देशों को अलर्ट (Alert) कर दिया गया है और कोरोना के इस नए रूप से संक्रमित होने से बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने भी ओमाइक्रोन वेरियंट से निपटने के लिए अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई थी। जिसमें कई निर्णय किए गए है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि अब एक मरीज मिलने पर भी इमारत को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रुप से क्वारंटाइन किया जाएगा।

     कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुझाव पर शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मुंबई महानगर क्षेत्र के सभी जिला कलेक्टरों, बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्तों और नगरपालिका के प्रमुख अधाकरियों की आपात बैठक बुलाई थी। उस बैठक में प्रमुख सचिव शहरी विकास भूषण गगरानी, बृहन्मुंबई नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी के साथ ठाणे, रायगढ़, पालघर और अन्य जिलों के जिलाधिकारी सहित सभी मुख्य अधिकारी उपस्थित थे।

    पूरी इमारत को सील कर दिया जाएगा

    सुरेश काकानी ने नए कोरोना वेरियंट के संभावित खतरे की पृष्ठभूमि में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य रुप से क्वारंटाइन किया जाएगा। उन्हें किसी भी हाल में घर में क्वारंटाइन की अनुमति नहीं दी जाएगी। नए संस्करण से संक्रमित मरीजों का इलाज कोरोना उपचार केंद्रों में अलग रख कर किया जाएगा। बृहन्मुंबई नगर निगम क्षेत्र के सभी अस्पतालों के साथ-साथ कोविड उपचार केंद्रों का स्ट्रक्चरल, फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराकर जांच की जाएगी।  काकानी ने यह भी कहा कि अगर किसी इमारत में नए वरियंट से ग्रसित मरीज मिलता है तो पूरी इमारत को सील कर दिया जाएगा।

    कोरोना का नया खतरनाक रूप पाया गया

    बैठक में शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई नगर निगम को हवाईअड्डा प्राधिकरण से चर्चा कर मुंबई महानगर क्षेत्र की सभी महानगरपालिकाओं को आने वाले यात्रियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।  हवाई अड्डे को पिछले 14 दिनों में उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों की सूची एकत्र करने का भी निर्देश दिया गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि सहायक आयुक्त के माध्यम से उन 10 देशों से आने वाले यात्रियों की जानकारी प्राप्त करना है, जहां कोरोना का नया खतरनाक रूप पाया गया था। विदेश से आने वाले यात्रियों में यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसके नमूने लेकर जिनोम स्क्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा। 

    मैं मुंबईकरों से अपील करती हूं कि लोग बाहर निकलते समय हरहाल में मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे जिससे इस नई महामारी को रोका जा सके।

    - किशोरी पेडणेकर, महापौर, मुंबई