Korean YouTuber Molestation
Pic : Ani

    Loading

    मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई के खार इलाके में एक कोरियन (S Korean) महिला के हुई छेड़खानी के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई थी। मुंबई पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस की टीम ने 19 साल के चांद मोहम्मद और 20 साल के मोहम्मद नकीब अंसारी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद कोरियन महिला जो कि एक यूट्यूबर (YouTuber) है उसका बयान सामने आया है। 

    दक्षिण कोरियाई महिला ने कहा, ‘मेरे साथ ऐसा दूसरे देश में भी हुआ था, लेकिन उस समय मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी। भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मैं 3 सप्ताह से अधिक समय से मुंबई में हूं, और अधिक समय तक रहने की योजना बना रही हूं।’ दक्षिण कोरियाई महिला ने कहा, ‘मैं नहीं चाहती कि यह एक बुरी घटना मेरी पूरी यात्रा और अन्य देशों को अद्भुत भारत दिखाने के मेरे जुनून को बर्बाद कर दे।’

    बता दें कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी 19 साल के चांद मोहम्मद और 20 साल के मोहम्मद नकीब अंसारी को अदालत में पेश किया, जहां पर उन्हें एक दिन पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 

    ये है पूरा मामला 

    पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की।

    महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी