urfi-javed-teases-chitra-wagh-is-great-new-tweet

    Loading

    मुंबई: मॉडल, एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) और भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ (Chitra Wagh) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। वहीं, चित्रा वाघ ने उन्हें ढंग के कपडे पहने के सलाह दी है। इतना ही नहीं चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुंबई पुलिस को एक पत्र भी दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने उर्फी को थप्पड़ मारने की भी बात कही है। अब उन्हें इसी बात पर उर्फी ने जवाब दिया है। 

    उर्फी  (Urfi Javed) लगातार ट्विटर पर चित्रा वाघ (Chitra Wagh) को जवाब दे रही हैं। वो तस्वीरें शेयर करते हुए चित्रा वाघ को जवाब दे रही है। इसी बीच उर्फी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरी डीपी इतनी धांसू, चित्रा मेरी सासू,” 

    इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “उर्फी की अंडरवियर में छेद है, चित्रा ताई ग्रेट है।” उन्होंने अपने अंडरवियर का जिक्र करते हुए कहा कि चित्रा वाघ महान हैं। उन्होंने इस पर तीन रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

    इस बीच, पिछले दो हफ्तों से चित्रा वाघ और उर्फी जावेद  (Urfi Javed) के बीच बहस हो रही है। अमृता फडणवीस से लेकर कई राजनेताओं ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।