Vande Bharat Superfast Train
File Pic

    Loading

    मुंबई: देश की अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) की शुरुआत 30 सितंबर से पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) से गांधीनगर (Gandhinagar) के बीच होने जा रही है। पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर केपिटल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  ट्रेन उद्घाटन के दौरान अहमदाबाद से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर शाम 7.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर रुकेगी। 

    वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 अक्टूबर से शुरू होगा।  ट्रेन रविवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलेगी। 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे प्रस्थान कर 12.30  बजे गांधीनगर केपिटल पहुंचेगी। वापसी में 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस गांधीनगर केपिटल से दोपहर 2.05 बजे प्रस्थान कर रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। 

    मुंबई-जयनगर के बीच 6 स्पेशल ट्रेन

    उधर, त्योहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे मुंबई और जयनगर के बीच 6 विशेष ट्रेन चलाएगा।  05530 स्पेशल एलटीटी से प्रत्येक शुक्रवार  28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक रात 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 3 बजे जयनगर पहुंचेगी।  05529 स्पेशल जयनगर से प्रत्येक मंगलवार 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक रात 11.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 1बजे एलटीटी पहुंचेगी।  05530 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www. irctc. co. in पर  30 सितंबर को खुलेगी।  समय,ठहराव की जानकारी के लिए www. enquiry. indianrail. gov. in पर देखें या एनटीईएस एप डाउनलोड करें।