Representational Pic
Representational Pic

    Loading

    मुंबई. कांग्रेस (Congress) सहित अन्य विपक्षी पार्टियों (Opposition Parties) की तरफ से  भाजपा (BJP) पर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के विचारों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया जाता रहा है, लेकिन अब भाजपा ने सरदार पटेल की तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वैचारिक विरासत पर कब्जा ज़माने की तैयारी में जुट गयी है। गांधी जयंती के बहाने भाजपा ने गांव-गांव तक पहुंचने की तैयारी की है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर महाराष्ट्र भाजपा (Maharashtra BJP) की तरफ से राज्य भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल, सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव भांडारी ने दी है। 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की भी जयंती हैं।

     भाजपा उपाध्यक्ष भंडारी के मुताबिक, महात्मा गांधी के विचार सामान्य नागरिकों तक पहुंचाने और खादी के प्रचार प्रसार को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके तहत स्वच्छता और आत्मनिर्भर संकल्पना के कार्यक्रम भी किये जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुणे जिले के कोथरूड में शौचालयों की साफ-सफाई, खादी की दुकानों में भेंट,मोबाइल लाइब्रेरी का लोकार्पण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। 

    कई जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम

    पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी अहमद नगर में, रेलवे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे  जालना में,  राष्ट्रीय सचिव विजयाताई रहाटकर औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावडे, पंकजा मुंडे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, आशीष  शेलार मुंबई में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।