मुंबई: भायखला (Byculla) स्थित नाथ पै जंक्शन पर जलापूर्ति करने वाली 1450 मिमी व्यास की पुरानी पाइपलाइन (Old Pipeline)को बदलने के कारण शुक्रवार को सायन (Sion) से लेकर कुलाबा (Colaba) तक पानी पानी की आपूर्ति नहीं (Water Supply Closed ) होगी।
मुंबई महानगरपालिका का जल आपूर्ति विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे पाइप बदले का काम शुरु होगा जो शनिवार सुबह 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुंबई के शहरी इलाके में पानी नहीं आएगा।
शुक्रवार,२१ जानेवारी २०२२ रोजी सकाळी १० ते शनिवार, २२ जानेवारी २०२२ रोजी सकाळी १० वाजेपर्यंत ए, बी, ई, एफ/दक्षिण व एफ/उत्तर विभागातील काही परिसरांमध्ये पाणीपुरवठा बंद.
एफ/दक्षिण व एफ/उत्तर विभागात इतर काही भागांमध्ये कमी दाबाने पाणीपुरवठा. pic.twitter.com/6ZY0ivYhiB
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) January 18, 2022
इन इलाकों में बंद रहेगी आपूर्ति
ए वार्ड: नेवी नगर, सेंट जार्ज अस्पताल ,पी डिमैलो रोड रामगढ़ झोपड़पट्टी, शाहिद भगत सिंह मार्ग
बी वार्ड: बाबुला टैंक, मोहम्मद अली रोड, इमामवाडा ,वाड़ी बंदर डोंगरी, जेजे अस्पताल परिसर
ई वार्ड: भायखला पूर्व ,रानीबाग चिड़िया घर परिसर इत्यादि
एफ दक्षिण वार्ड: परेल,अभ्युदय नगर, हिंदमाता ,डॉ बाबा साहेब आंबेडकर मार्ग, जगन्नाथ मार्ग ,जरबाई वाडिया मार्ग, स्प्रिंग मिल चॉल,शिवड़ी
एफ उत्तर वार्ड: ट्रांजिट कैंप, कोकरी डिपो, आंबेडकर नगर, विजय नगर, जय महाराष्ट्र नगर, संगम नगर, शांति नगर, दीनबंधु नगर, वडाला फायर स्टेशन, विद्यालंकार कॉलेज, शिवशंकर नगर, सीजीएस सेक्टर 1 से 7, मुकुंदराव अंबेडकर मार्ग, मोतीलाल नेहरू नगर,सरदार नगर नंबर1 से 4, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, अल्मोडा कंपाउंड, के।डी गायकवाड़ नगर, पंजाबी कॉलोनी, महात्मा गांधी नगर, आचार्य अत्रे नगर, आदिनाथ सोसाइटी और एस।एम मार्ग, बंगालीपुरा, जयकरवाड़ी,सायन (पश्चिम), सायन (पूर्व), माटुंगा (पूर्व), दादर (पूर्व), वडाला (पूर्व), वडाला (पश्चिम), कोरबा मीठागर, आनंदवाड़ी, आजाद मोहल्ला नगर।