Waterway Services

    Loading

    मुंबई: आने वाले मानसून (Monsoon) में मुंबई (Mumbai) के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) से मांडवा (Mandwa) तक यात्री परिवहन सेवाएं तीन महीने के लिए बंद रहेंगी। बताया गया कि मानसून के आगमन को देखते हुए यह सेवा 26 मई से 31 अगस्त तक बंद होगी। 

    जलमार्ग बंद होने के कारण अब मांडवा से मुंबई आने वालों को सड़क मार्ग से मुंबई पहुंचना होगा। सी ट्रैवलिंग को बंद करने को लेकर महाराष्ट्र मरीन बोर्ड ने यात्री शिपिंग कंपनियों को पत्र जारी किया है।

    मानसून में परिवहन पर रोक

    एहतियात के तौर पर मानसून के दौरान जल परिवहन बंद रखा जाता है। इसके अनुसार 26 मई से 31 अगस्त तक यातायात बंद रहेगा। पीएनपी, मालदार, अजंता, अपोलो की नावें मांडवा से गेटवे जलमार्ग पर यात्री सेवाएं प्रदान करती हैं। यह सेवा चार माह बरसात के महीनों के लिए बंद कर दी जाती रहीं हैं। मानसून के दौरान यह सेवा बंद होने से अलीबाग और रायगढ़ में पर्यटन काफी प्रभावित होता है। मुंबईकर पर्यटन के लिए मांडवा तटों को पसंद करते हैं। मांडवा में पर्यटन की दृष्टि से बहुत सी चीजों का विकास हुआ है।

    वाटर टैक्सी शुरू

    मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने वॉटर टैक्सी ऑपरेटर को गेट वे ऑफ इंडिया से बेलापुर के बीच टैक्सी चलाने की अनुमति दी है। जल यातायात को बढावा देने के लिए फरवरी 2022 से वॉटर टैक्सी की शुरुआत की गई थी। भाऊ का धक्का से भी बेलापुर के लिए वाटर टैक्सी शुरू है।