बेटिकट यात्रियों के खिलाफ पश्चिम रेलवे  का अभियान, एक दिन में 40 लाख जुर्माना की वसूली

    Loading

    मुंबई: कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) थमने के बाद लोकल ट्रेनों (Local Trains) में भारी भीड़ शुरू हो गई है। शर्तों के अनुसार लोगों को यात्रा की इजाजत दी गई है। ऐसे में पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने बेटिकट यात्रियों (Without Tickets Passengers) के  खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अप्रैल 2021 से अक्टूबर 2021 तक चलाए गए इस तरह के चेकिंग अभियान के दौरान अनियमित यात्रा के लगभग 2.78 लाख मामले पाए गए, जिनमें बिना बुक किए सामान के मामले भी शामिल थे। पश्‍चिम रेलवे के मुंबई मंडल पर 13 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति की गई।

    सीपीआरओ  सुमित ठाकुर  के अनुसार, पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने 30 अक्टूबर चेकिंग अभियान के दौरान एक रिकार्ड बनाया। जांच अभियान के दौरान 40.9 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया, जो अब तक एक दिन में हासिल किया गया सर्वाधिक है। इसके पूर्व  अक्टूबर, 2019 में एक दिन में बिना टिकट यात्रियों से 28.25 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति की गई थी।  

    शत-प्रतिशत लोकल का संचालन 

    इस समय भीड़ बढ़ने के साथ शत-प्रतिशत लोकल का संचालन हो रहा है। ठाकुर ने कहा कि  राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पूरी तरह से टीकाकरण वाले व्यक्तियों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि यात्री असुविधा से बचने के लिए उचित और वैध टिकटों के साथ यात्रा करें।