महिलाओं को अपनी ताकत पहचानने की जरुरत: वर्षा गायकवाड़

    Loading

    मुंबई : हमारे देश में महिलाओं को हमेशा पुरुषों की तुलना में दोयम दर्जे का दर्जा दिया गया है, लेकिन अब इस मानसिकता को पूरी तरह से बदलने की जरुरत है। महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप पूरी तरह से मजबूत हैं। सिर्फ उन्हें अपनी ताकत को पहचानने की जरुरत हैं। यह बात स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेन्स (Self Defense) को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। 

    इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक जीशान सिद्दीकी (MLA Zeeshan Siddiqui) ने किया। कार्यक्रम में वर्षा  गायकवाड़ के साथ, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक प्रणति शिंदे व मुंबई युवा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

    महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेन्स जरुरी

    जीशान सिद्दीकी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार इस समय हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्या है। यदि इस समस्या का समाधान करना है तो महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस  कार्यक्रम में लड़कियां व महिलाएं कठिन परिस्थितियों में खुद को कैसे सुरक्षित रख सकती हैं। इस पर उनका मार्गदर्शन किया गया।