69 cases JN.1 variant of Covid reported in country till December 25
Representative Image

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 075 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 35 मरीजों की मौत हो गई। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64 लाख 94 हजार 254 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 096 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 056 लोग इस खतरनाक बीमारी से उबरे हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 63 लाख 02 हजार 816 हो गई। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.05 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 49 हजार 796 एक्टिव केस हैं और सभी का इलाज चल रहा है। जबकि 2 लाख 95 हजार 772 होम क्वारंटाइन और 1 हजार 954 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 4 हजार 154 नए मामले सामने आए थे। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हुई थी।

    मुंबई में 365 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

    मुंबई में शुक्रवार को 365 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 232 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 34 हजार 702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 16 हजार 015 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक कुल 7 लाख 11 हजार 554 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 666 सक्रिय मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।