Devendra Fadnavis
file- photo

Loading

महाराष्ट्र/नागपुर: इन दिनों देश के कई नेताओं को जान से मरने की धमकी मिल रही है, वहीं अब इस लिस्ट में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आ गए है। जी हां दरअसल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने बम रखे जाने की धमकी के बारे में नागपुर पुलिस को फोन आया। ऐसे में आधी रात को आई इस कॉल ने पुलिस व्यवस्था में सनसनी मचा दी। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…

रात दो बजे धमकी का फोन 

जैसे ही यह फोन आया तो पुलिस ने फौरन फडणवीस के घर के आसपास का मुआयना किया तो कुछ नहीं मिला। ऐसे में अब नागपुर पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को रात करीब 2 बजे फोन आया और एक शख्स ने देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने बम लगाने की धमकी दी। 

नहीं मिला कोई बम 

ठीक इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद फडणवीस के घर बम खोजी दल भेजा गया और पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने फडणवीस के घर के पास के इलाके का गहनता से मुआयना किया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 

धमकी देने वाला पुलिस के हाथ 

इतना ही नहीं बल्कि इस बीच, पुलिस ने उस क्षेत्र की जांच की जहां से कॉल आई थी। उक्त व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी दी है कि कॉल करने वाला कान्हान इलाके का रहने वाला है और उसने यह कहते हुए फोन किया कि उसने गुस्से में बम रखा है क्योंकि घर में बिजली नहीं थी। फिलहाल इस शख्स के पूछताछ जारी है।