Photo - Ani
Photo - Ani

    Loading

    महाराष्ट्र : दशहरा (Dussehra) के शुभ अवसर पर नागपुर में आरएसएस मुख्यालय (RSS Headquarters Nagpur) में विजयदशमी का वार्षिक समारोह चल रहा है। विजयादशमी कार्यक्रम में संबोधन करने से पहले संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्रों का विधिवत पूजन किया। बता दें कि यह इस दिन की परंपरा रही है। क्योंकि जानकारी के मुताबिक दशहरे के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। 

    इस दौरान करीब 97 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। गौरतलब है कि इस बार आरएसएस ने अपने वार्षिक दशहरा कार्यक्रम के लिए महिला को मुख्य अतिथि के रूप में संतोष यादव (Santosh Yadav) को आमंत्रित किया।

    एक ऐसी महिला जिसने इतिहास रच दिया था। बता दें कि इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। 

    कौन हैं संतोष यादव?

    माउंट एवरेस्ट के बारे में तो आप जानते ही होंगे। माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। जिसकी ऊंचाई करीब 8,848.86 मीटर है। संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला है। इतना ही नहीं संतोष यादव दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भी पहली महिला हैं। पहली बार उन्होंने मई 1992 में चढ़ाई की और फिर मई 1993 में उन्होंने इस इतिहास को दोहराया था।