नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर, शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हुई समीक्षा बैठक

    Loading

    नागपुर: नागपुर में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है और कई पार्टियां लोगों के कल्याण के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। वहीं शहर की शिवसेना पार्टी जोरदार तैयारी पर लगी दिख रही है। 

    बता दें कि हाल ही शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई थी। जिसके बाद आज यानी बुधवार को फिर एक बैठक बुलाई गई जिसमें पश्चिम नागपुर से सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक में शिवसेना जिलाध्यक्ष प्रमोद मनमोडे ने निर्देश दिया कि पार्टी के सदस्यों को जन-कार्य कर चुनाव का सामना करना है। उन्होंने कहा,’जो शिवसैनिक समाजकार्य पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, में उनके साथ खड़ा हूं।’

    बैठक में बताया गया कि शिवसेना नागपुर के नगर अध्यक्ष नितिन तिवारी के नेतृत्व में पश्चिम नागपुर के पदाधिकारी संजय गुप्ता द्वारा 35  जरूरतमंद लोगों को पार्टी के तरफ से मुफ्त गैस चूल्हा वितरित किया जाएगा और नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर मुफ्त चश्में  बांटे जाएंगे। बता दें कि शहर शिवसेना की या बैठक  बजाज नगर के सुजल सावजी होटल में हुई।