Ek minute rashtra ke naam

    Loading

    नागपुर: इस साल भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। यह देश के लिए अत्यंत महत्वूर्ण दिन है। यह उन नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इससे देश और इसके वीरों के प्रति हमारे मन-मस्तिष्क में तिरंगे का गौरव और देश प्रेम की भावना और अधिक बढ़ जाती है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और यह आमतौर पर पूरे देश में तिरंगा, परेड, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।

    यह स्वतंत्रता दिवस अधिक महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि हमने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं जिस वजह से देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। नवराष्ट्र नागपुर के सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता के नाम पर यथा स्थान खड़े होने और हमारे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को पूर्व निर्धारित समय पर गाने की अपील कर, यह उत्सव मनाना चाहता है।

    नवराष्ट्र ‘एक मिनट राष्ट्र के नाम’ की पहल कर रहा है। जिसके अंतर्गत शहर के हर स्थान पर, चौराहों पर प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर नवराष्ट्र ने शहरवासियों से अपने स्थान पर खड़े रहकर कर, साथ मिलकर राष्ट्र गान “जन गण मन’ गाने का आग्रह किया है। इससे शहर एकता और नागपुर का देश के प्रति प्रेम एक अद्भुत शैली में दिखाई देगा। इसी के साथ देश के सम्मान में इकट्ठा होकर राष्ट्रगान गाने का यह दृश्य दर्शनीय होगा और हमारे शहर देश दोनों का गौरव बढ़ेगा।