Media Brand Awards
Media Brand Awards

    Loading

    नागपुर: बीते दो वर्ष देश और देशवासियों के लिए बेहद ही कठिन रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जनता जहां घरों में कैद थी, वहीं बाहर कोरोना का संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा था। इस कारण से चारों तरफ नकारात्मक वातावरण बना हुआ था। इस नकारात्मकता के बीच नवभारत ने लोगों में महामारी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और लोगों के मन में विश्वास जगाने के उद्देश्य से ‘मन में है विश्वास’ अभियान शुरू किया था। 

    पाठकों के सहयोग से यह अभियान पूरी तरह सफल रहा और इसकी खूब सराहना हुई। इस जागरूकता अभियान की पहल करने के लिए एफेक्स मीडिया ब्रांड अवॉर्ड ने नवभारत के मन में है विश्वास अभियान को दो श्रेणियों में पुरस्कृत किया है। जिसमें  बेस्ट-प्रिंट एड श्रेणी में स्वर्ण और बेस्ट आउट-ऑफ-होम में रजत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

    एफेक्स मीडिया ब्रांड अवॉर्ड, मीडिया क्षेत्र में समाज के प्रति लाभकारी और रचनात्मक कार्य करने वाली कंपनियों की सराहना करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड देते हैं। मीडिया ब्रांड अवॉर्ड का प्राथमिक उद्देश्य भारत में मीडिया ब्रांडों द्वारा रचनात्मक संचार को पुरस्कृत करना है।