My Garden My Inspiration

    Loading

    नागपुर: वर्षा ऋतु का आगमन हो गया है। प्रकृति प्रेमियों के लिए पेड़ पौधे लगाने का यह उत्तम समय होता है। एक पेड़ लगाकर आप स्वयं और समाज दोनों के लिए एक सुकार्य करते हैं। पर्यावरण के प्रति सजगता और लोगों में ग्रीन स्पेस बनाने के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नवभारत एक प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। 

    नवभारत आयोजित कर रहा है ‘#MyGardenMyInspiration’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता। जिसके तहत अपनी गार्डन स्पेस की तस्वीर साझा करने पर आप जीत सकते हैं आकर्षक उपहार। यह प्रतियोगिता 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगी। 

    नवभारत की इस #MyGardenMyInspiration प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में ग्रीन स्पेस बनाने के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ताकि वह अपनी बालकनियों, टेरेस आदि में पेड़, पौधों, गार्डन में जगह बनाने के लिए प्रोत्साहित हों। 

    कांटेस्ट में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी एंट्री 7722066266 पर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम डीएम, #MyGardenMyInspiration और फेसबुक पर कमेंट अथवा डीएम के माध्यम से नवभारत को अपनी एंट्री भेज सकते हैं। 

    विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2022 को नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की जाएगी। विजेताओं के नाम नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रकाशित किए जाएंगे। देश भर के सभी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।