Nana Patole
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (फाइल फोटो)

    Loading

    मुंबई: आगामी पांच राज्यों के चुनावों (Elections) से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole) ने बड़ी बात कही है। पटोले के कहा है कि, कांग्रेस गोवा (Goa), उत्तराखंड (Uttarakhand) और पंजाब (Punjab) में सत्ता में आएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में नहीं जीतेगी।

    बता दें कि, महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के साथ सत्ता में है। वहीं आगामी चुनाव से पहले गोवा और यूपी ने कांग्रेस ने अब तक किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है। गोवा में शिवसेना ने एनसीपी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है वहीं एनसीपी ने यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। 

    इस बीच सोमवार को कांग्रेस ने  उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election 2022)  के लिए अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस के 30 टॉप नेता शामिल हैं। इनमें सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और एक्टर से नेता बने राज बब्बर (Raj Babbar) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आज़ाद, सचिन पाइलट, भूपेश बघेल, अशोक गेहलोत, भूपेंद्र सिंह हूडा, सलमान खुर्शीद के भी नाम शामिल हैं।  

    अपनी इस लिस्ट में कांग्रेस ने आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, वर्षा गायकवाड़, दीपेंद्र सिंह हूडा, हार्दिक पटेल, फूलो देवी, सुप्रिया श्रीनाटे, इमरान प्रजापति, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौक़ीर आलम के नाम भी शामिल किए हैं।

    दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने इससे पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां समेत 50 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके अलावा दूसरी लिस्ट में कांग्रेस कई और महिलाओं को भी टिकट दिया था। बीते गुरुवार को जारी लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम थे, लिस्ट में 16 महिलाओं को टिकट दिया गया था।