Nashik Municipal Corporation suffered a setback of 150 crores in the first quarter, the councilors may have to face problems

Loading

नासिक: नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) के 150 कर्मचारियों (Employees) को आगामी माह में पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया जाएगा। यह निर्णय पदोन्नति चयन समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। महानगरपालिका में दो वर्ष पहले लगभग 450 कर्मचारियों और अधिकारियों को विभिन्न संवर्गों में पदोन्नत किया गया था। एक बार फिर कर्मचारियों को प्रमोशन का मौका मिलेगा। 

दरअसल पदोन्नति एक सतत प्रक्रिया है। हर वर्ष 1 सितम्बर से 31 अगस्त तक सेवानिवृत्त पदों पर पदोन्नति दी जाती है। पिछले दो वर्षों में पदोन्नति को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके चलते अगले एक माह में महानगरपालिका प्रशासन करीब 150 रिक्त पदों पर कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा देगा। 

चयन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

यह निर्णय चयन समिति की बैठक में लिया गया।  मई 2023 के अंत में कई कर्मचारियों के साथ-साथ इंजीनियर और अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पदोन्नति चयन समिति की बैठक में अध्यक्ष और अपर आयुक्त प्रदीप चौधरी एवं सदस्य उपायुक्त प्रशासन मनेज घोड़े पाटील, उपायुक्त अर्चना तांबे, मुख्य लेखा परीक्षक एवं संबंधित संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।