corona-omicron
File Photo

    Loading

    नाशिक : दक्षिण आफ्रिका (South Africa) में सामने आए कोरोना के महाभयावह (Horrific) तीसरे वेरिएंट (Third Variant) ओमिक्रोन (Omicron) ने पूरे विश्व में हाहाकार मचाया है। वहीं भारत में भी विशेष सावधानी (Special Precautions) बरती जा रही है। युरोपियन देशों में लॉकडाउन हो रहा है। ऐसे में भारत देश में बड़े तौर पर नागरिक वापस आ रहे है। रविवार से विदेशों से आए नागरिकों की जानकारी संकलित की जा रही है।

    मंगलवार को शहर में 22 विदेशी अतिथि नाशिक मे आने की जानकारी मिली है। गंगापुर रोड, सिडको आदि परिसर में यह नागरिक रहते है। उनके स्वैब जांच का काम महानगरपालिका ने शुरू कर दिया है। दक्षिण आफ्रिका में ओमिक्रोन यह नया कोरोना का वेरिएंट सामने आया है। इस वेरिएंट के 30 म्युटेशन होने की बात वैश्विक आरोग्य संगठन ने घोषित की है। इसलिए पूरे विश्व में ओमिक्रोन को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

    नाशिक में विदेशों से आने वाले नागरिकों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। 26 नवंबर को दक्षिण आफ्रिका में आयर्नमैन स्पर्धा के लिए गए दोन और उनका परिवार सहित वाहन चालक ऐसे 5 व्यक्ति वापस आए है। इसलिए शहर में ओमिक्रेान की दहशत निर्माण हुई थी। लेकिन 5  व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस भरी।

    व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव 

    विदेशों से आए नागरिकों पर प्रशासन नजर लगाए बैठा है। रिपोर्ट निगेटिव आया है फिर भी 7 दिन उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। कुछ लोग सीधे  देश में न आते हुए दुबई मार्ग से अपने देश आ रहे है। फ्रांस से एक नागरिक दुबई मार्ग से अपने देश आया। यहां से वह नाशिक पहुंचा। ओमिक्रोन के चलते जिलाधिकारी ने महानगरपालिका प्रशासन को सूचित करने के बाद विदेशों से आए सभी नागरिकों की खोज करते हुए स्वैब की जांच की जा रही है। उन व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिक्षक डॉ. बापूसाहब नागरगोजे ने दी।

    शहरवासियों में बढ़ा नए वैरिएंट का डर

    लंडन से 3, नीदरलैण्ड से 5, अमेरिका से 1, शारजा से 1, दुबई से 9 तो दोहा से 3 ऐसे कुल 22 नागरिक शहर में दाखिल हुए है। गंगापुर रोड, इंदिरानगर, सिडको और  शरणपूर रोड परिसर में विदेशों से आए नागरिक रह रहे है। इन नागरिकों पर चिकित्सा विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। विदेश से नाशिक में आए नागरिकों में से कुछ नागरिकों के निवास का पता चंडीगड़ का है। नाशिक में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।