Chitra Wagh
Representative Pic

    Loading

    नाशिक : नाशिक (Nashik) में दिन ढलते ही लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ (Teasing) शुरु हो जाती है। अपहरण (Kidnapping) का प्रयास किया जाता है। राज्य (State) में 25 हजार महिला, लड़कियां गायब हुई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में आखिर चल क्या रहा है। यह सवाल भाजपा नेता (BJP Leader) चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने नाशिक (Nashik) में पत्रकारों से बात करते हुए पूछा है। इस दौरान उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

    चित्रा वाघ ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने पुल बनाने के लिए विनती की है। शेंद्रीपाडा, सावरपाडा और आसपास के परिसर में आदिवासी महिलाओं और भाईयों की अन्य समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है। जिले में 50 फीसदी आदिवासी भाइयों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। नंदुरबार जिले में 31 माताओं की असुरक्षित प्रसूति की वजह से जान चली गई है। इन बाल मृत्यु, माता मृत्यु के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।

    दिन ढलते ही अपहरण

    चित्रा वाघ ने कहा कि राज्य में अपहरण की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आघाडी सरकार के राज में 25 हजार महिला और लड़कियां गायब हुई है। आखिर महाराष्ट्र में क्या चल रहा है। पहले पुलिस कमिश्नर गायब हुए, उसके बाद गृह मंत्री गायब हो गए और अब मुख्यमंत्री गायब है। नाशिक में दिन ढलते ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू हो जाती है। अपहरण का प्रयास किया जाता है। पुलिस आखिर है कहां।

    क्या है मामला 

    नाशिक में सोमवार को मार्केड आरड परिसर में पुलिस स्टेशन के पास लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया था। यह लड़की अपने चाचा के साथ पैदल जा रही थी। इस दौरान युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया। लड़की के चाचा ने युवती को अपहरणकर्ताओं से बचाने का प्रयास किया। उसके बाद लड़की ने जोर जोर से शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद पास के पुलिस स्टेशन के कर्मचारी घटनास्थल की तरफ दौड़े। इन युवकों को कब्जे में ले लिया। लेकिन पुलिस चौकी के पास घटी इस घटना को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। चित्रा वाघ का सवाल है कि पुलिस चौकी के पास जब लोग सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित रह सकते है।

    हत्या, चोरी, लूटपाट जारी

    नाशिक में अपराधियों को खुला छोड़ दिया गया है। कुछ दिन पहले एक भाजपा पदाधिकारी सहित एक सप्ताह में तीन लोगों की हत्या हुई है। यह मुद्दा राज्य भर में छाया रहा। नाशिक जिले में एक के बाद एक हत्या और डकैती की घटना हो रही है। चोरी, लूटपाट का सिलसिला भी जारी है। आखिर पुलिस क्या कर रही है।