Nashik Municipal Corporation
File Photo

Loading

नासिक: आय में बढ़ोतरी करने के लिए नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) द्वारा कार्यान्वित की गई छूट योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। मई माह के 8 दिनों में 3 करोड़ 30 हजार रुपए महानगरपालिका की तिजोरी में जमा हुए। 7 हजार 602 नागरिकों ने छूट योजना का लाभ लिया। अप्रैल माह में 1 लाख 27 हजार 991 नागरिकों ने 51 करोड़ 80 लाख रुपए समय से पहले संपत्ति टैक्स (Property Tax) के रूप में जमा किए। 15वें वित्त आयोग निधि प्राप्त करने के लिए महानगरपालिका को अपनी आय में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी करना अनिवार्य है। इसलिए संपत्ति टैक्स की 100 प्रतिशत से अधिक वसूली करने के लिए छूट योजना लागू की गई है।

इस योजना के तहत अप्रैल माह में संपत्ति टैक्स की पूरी रकम समय से पहले अदा करने पर 8 प्रतिशत, मई माह में 6, जून माह में 3 प्रतिशत छूट दी जा रही है। 1 से 30 अप्रैल के दरमियान 1 लाख 27 हजार 991 नागरिकों ने 51 करोड़ 80 लाख रुपए संपत्ति टैक्स के रूप में समय से पहले जमा किए। इसमें पिछले साल के 3 करोड़ बकाया रकम शामिल है। कुल 25 प्रतिशत वसूली हुई है, जो एक माह की रिकॉर्ड ब्रेक वसूली मानी जा रही है। पिछले साल संपत्ति टैक्स के रूप में 188 करोड़ रुपए राजस्व जमा हुआ था। इस साल इतना ही उद्दिष्ट दिया गया था। 

विभागों में संपत्ति टैक्स वसूली का रिकॉर्ड 

विभाग                    नागरिक वसूली
सातपुर                765  31 लाख 22 हजार
नासिक पश्चिम    736 42 लाख 19 हजार
नासिक पूर्व                1378  49 लाख 26 हजार
पंचवटी               1482  61 लाख 54 हजार
सिडको                   2035 70 लाख 6 हजार
नासिकरोड          1206 46 लाख 5 हजार
कुल      7602 3 करोड़ 33 लाख

गृहनिर्माण संस्थाओं को 5 प्रतिशत की छूट

समय से पहले संपत्ति टैक्स अदा करने वाले नागरिकों को 2 करोड़ 74 लाख 66 हजार रुपए छूट मिली है। सौर ऊर्जा प्रकल्प, सोलर वाटर हिटर, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, गंदा पानी पुनर्वापर करने वाले गृहनिर्माण संस्थाओं को 5 प्रतिशत छूट दी जा रही है। मई माह में 6 प्रतिशत छूट का लाभ 7 हजार 602 नागरिकों ने लिया।