vote
File Photo

    Loading

    नाशिक : नाशिक (Nashik) में 52 हजार 324 मतदाता (Voters) बढ़ गए हैं। जिले (District) में कुल वोटर्स (Voters) की संख्या 46 लाख 2 हजार 937 पहुंच  गई है। आगामी महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने मतदाता रजिस्ट्रेशन  मुहिम (Voter Registration Campaign) शुरू की थी। इसमें वोटर्स की संख्या बढ़ी हुई नजर आ रही है।

    नए वोटर्स में महिलाओं की संख्या अधिक है। इनमें 26 हजार 847 महिला और 25 हजार 427 पुरुष वोटर्स है। नए वोटर्स में सबसे अधिक नाशिक पूर्व विधानसभा छेत्र में वृद्धि हुई है। यहां 9 हजार 376 वोटर्स बढ़े है। अब सबसे अधिक वोटर्स नाशिक पश्चिम में है। इसकी संख्या 4 लाख 15 हजार 72 तक पहुंच गई है।

    गड़बड़ी आई सामने 

    नाशिक में ऐन महानगरपालिका चुनाव से पहले मतदाता सुची में मतदाताओं के दो बार नाम आने का मुद्दा काफी गर्मा गया है। नाशिक पूर्व, पश्चिम और मध्य की मतदाता सुची में 290 और 2 लाख 87 हजार वोटर्स के नाम दुबारा आने की जानकारी सामने आई है। इससे खलबली मच गई है। शिवसेना के दस सदस्यों की टीम ने इसका पर्दाफाश किया है। उन्होंने तीन महीने तक इसके लिए काम किया। इस दौरान नाशिक पश्चिम सीट में 1 लाख 22 हजार 242 वोटर्स के नाम दो बार आए है। नाशिक पूर्व में 88 हजार 932 वोटर्स की नाम दो बार आए है जबकि नाशिक मध्य में 76 हजार 319 वोटर्स की नाम दो बार आए है।

    केवल 73 हजार नाम किया गया अलग 

    मतदाता सुची में दो बार नाम के मामले में जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने मतदाता सुची में बदलाव की मुहीम शुरू की थी। उन्होंने नागरिकों से दो बार नाम आने के मामले में बदलाव में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी की अगर किसी ने जान बूझकर दो बार नाम डाले है तो उसके खिलाफ चुनाव कानून के तहत फौजदारी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस मुहिम से 73 हजार नामों को अलग रखा गया है। लेकिन दो बार आए नाम का क्या होगा और कब उसे अलग किया जाएगा यह सवाल खड़ा हो गया है।