death
Representative Photo

    Loading

    त्र्यंबकेश्वर: त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar) में नासिक (Nashik) के प्रेमी युगल द्वारा एक लॉज में आत्महत्या (Suicide) करने की घटना सामने आई है। पुरुष की गुरुवार सुबह तो महिला की गुरुवार दोपहर में मौत हो गई। त्र्यंबकेश्वर पुलिस (Trimbakeshwar Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम तानाजी रामराव चौधरी (40) और रूपाली महेश जाधव (35) है। ये पति-पत्नी होने की बात कर लॉज में बुधवार की रात को रूम बुक किए थे। मध्य रात्रि को रूपाली के रूम के बाहर आने के बाद लॉज कर्मचारी को संदेह हुआ। 

    उपचार के दौरान दोनों की हुई मौत

    उसने रूम में देखा तो उसे कीटनाशक और शराब की बोतल दिखाई दी। इसके बाद लॉज के कर्मचारियों ने दोनों को त्र्यंबकेश्वर उपजिला अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखने के बाद उन्हें जिला सरकारी अस्पताल में भेज दिया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही त्र्यंबकेश्वर पुलिस केस दज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।