नासिक : विगत 23 दिनों में नासिक ग्रामीण पुलिस (Nashik Rural Police) ने अवैध धंधो (Illegal Business) के खिलाफ जोरदार कार्रवाई (Action) की। इस दरमियान 321 प्रकरण दर्ज किए। 370 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की। जबकि, 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल बरामद किया। दरमियान अपने परिसर के अवैध धंदो की जानकारी नागरिकों को देने के लिए 6262256363 यह हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिस पर संपर्क करने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक शहाजी उमाप ने नासिक ग्रामीण का पदभार स्वीकारते ही शुरू अवैध धंदो के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की। इसके अनुसार 23 दिनों में शराब बंदी, जुआ, अवैध रेती, नशीले पदार्थ विरोधी कानून के अंतर्गत ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। इसमें ग्रामीण पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ कुल 321 अपराध पंजीकृत किए। 370 संदिग्धों पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने 1 करोड़ 45 लाख 18 हजार 515 माल बरामद किया।
नागरिकों के लिए हेल्पलाइन
जिले के अवैध धंदों के संदर्भ में नासिक ग्रामीण पुलिस को खुफिया जानकारी देने की अपील की गई है। जानकारी देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसलिए नागरिक बेखौफ होकर आगे आने की अपील पुलिस अधीक्षक उमाप ने की है।
इस प्रकार हुई कार्रवाई
अवैध धंधे | दर्ज मामले | कार्रवाई | जब्त सामान |
निषेध | 264 | 270 | 22,144,74 |
जुआ | 50 | 87 | 12,077,99 |
एनडीपीएस | 01 | 02 | 3,800,00 |
अवैध सामान बिक्री | 02 | 02 | 67,994 |
अवैध बायोडीजल | 01 | 05 | 101,682,48 |
अवैध रेत निकासी | 01 | 01 | 4,090,00 |
बन्दूक का अवैध कब्जा | 01 | 02 | 71,000 |
होटल/ढाबा एक्शन | 01 | 01 | — |
कुल | 321 | 370 | 145,185,15 |