Announcement of lockdown in 61 villages of Ahmednagar, increased concern in Nashik

    Loading

    नाशिक. अहमदनगर जिले (Ahmednagar District) के 61 गांवों में तालाबंदी (Lockdown) का आदेश (Ordered) दिया गया है। इस खबर के मिलते ही नाशिक निवासियों में भी चिंता बढ़ गई है।  पिछले कुछ दिनों से अहमदनगर और नाशिक (Nashik) में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से, अहमदनगर जिले के 11 तहसीलों के 61 गांवों में लॉकडाऊन के आदेश जारी किए गए हैं।

    सबसे अधिक गांव संगमनेर तहसील में 24, श्रीगोंदा में 9, राहता तहसील में  7 और पारनेर तहसील के 6 गांवों में अधिक मरीज हैं। इन के अलावा अकोले, कर्जत, कोपरगांव, नेवासा, पाथर्डी, शेवगांव, श्रीरामपुर तहसील भी कोरोना मरीजों के बढ़ने  की सूची में शामिल हैं। इन गांवों में 13 अक्टूबर तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। इससे नाशिक वासियों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि नाशिक के सिन्नर तहसील में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिन्नर तहसील के नागरिक नाशिक शहर के लगातार संपर्क में होते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। 

    राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश 

    अहमदनगर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नाशिक पर नजर रखनी चाहिए। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे पहले ही सुझाव दे चुके हैं कि यहां कोरोना टेस्ट बढ़ाए जाएं। कुंटे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नाशिक, नगर, पुणे, ठाणे और सातारा जिलों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। उस समय उन्होंने कलेक्टर से चर्चा भी की थी। अहमदनगर में दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। नाशिक जिले का सिन्नर इस समय भीड़भाड़ के कारण हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। सिन्नर नाशिक शहर की सीमा के करीब है। इससे इस क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए नाशिक जिले में टेस्ट की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया गया।

    जिले में हो रहा 911 मरीजों का इलाज 

    जिला सामान्य अस्पताल को मंगलवार (5 अक्टूबर) को सुबह 11 बजे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नाशिक जिले में फिलहाल 911 मरीजों का इलाज चल रहा है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 62 की गिरावट आई है। साथ ही अब तक 8 हजार 639 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख 99 हजार 243 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एैसी जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. अनंत पवार ने दी है। 

    नवरात्रि में सख्त होंगे कोरोना के नियम 

    कोरोना काल में भी वणी के सप्तशृंगीगड़ में नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्रि में मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। लेकिन भक्तों को बिना पास के मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने 65 साल से अधिक उम्र के लोगों, बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से इस दौरान मंदिर में न आने की अपील की है। पास लेने के लिए कोरोना वैक्सीन की दो डोज लेने का सर्टिफिकेट या 72 घंटे पहले लिए गए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट जरूरी है।