Arrival of red onion increased in Yewala

    Loading

    येवला. सप्ताह में कृषि उपज मंडी समिति के येवला (Yeola) और अंदरसूल परिसर में लाल प्याज (Red Onion) की आवक बढ़ गई है। वहीं देश में मांग कम होने से मंडी के दामों (Market Prices) में बड़ी गिरावट देखी गई। प्याज (Onion) के देश में उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में और विदेशों में भी इन दिनों कम मांग रही। सप्ताह में प्याज की आवक 82236 क्विंटल हुई। बाजार भाव 200 से 1441 रुपए क्विंटल तो औसत 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक था। 

    उपमंडी अंदरसूल में प्याज की आवक 38460 क्विंटल हुई। लाल प्याज के दाम न्यूनतम 300 से अधिकतम 1476 और औसतन 1000 रुपए प्रति क्विंटल था। गेहूं की आवक भी कम ही थी। वहीं गेहूं को स्थानीय व्यापरियों और अन्य राज्य के व्यापारियों से कम ही मांग मिली, जिससे दाम स्थिर रहे। आवक 1282 क्विंटल हुई और मंडी के दाम न्यूनतम 1550 से अधिकतम 1881और औसत दाम 1715 रुपए तक थे। 

    अरहर की आवक कम हुई

    बाजरे की आवक स्थिर रही, मांग भी साधारण थी। बाजरा 354 क्विंटल लाया गया। मंडी में दाम 1225 से 1700 तक और औसत 1270 रुपए थे। सप्ताह में चने की आवक और दाम बढ़ गए। चने की आवक 211 क्विंटल हुई और मंडी के दाम 3650 से 5030 और औसतन 4850 तक थे। अरहर की आवक कम हुई, वहीं मंडी के दाम भी स्थिर थे। सप्ताह में अरहर 60 क्विंटल बाजार में लाया गया, जिसके दाम 5000 से 6500 और औसतन 6200 रुपए तक थे। सोयाबीन की आवक और दाम बढ़ते देखे गए। सोयाबीन के लिए स्थानीय व्यापारियों की ओर से अच्छी मांग हुई, दाम भी बढ़े। दाम 4200 से 5800 तक रहे और औसतन 5300 में सोयाबीन की बिक्री की गई। इस सप्ताह मकई की कम मात्रा मंडी में पहुंची और दाम स्थिर रहे। पूरे सप्ताह में मकई की आवक 10237 क्विंटल हुई। वहीं दाम 1325 से 1517 और औसतन 1400 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रखा गया था। ऐसी जानकारी समिति के सचिव आर. व्यापारे ने प्रतिनिधि को दी है।