Nashik City Link Bus
File Photo

    Loading

    नाशिक : एसटी बस (ST Bus) कर्मियों (Workers) की हड़ताल का फायदा नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) की बसों (Buses) को मिल रहा है। सिन्नर और त्र्यंबकेश्वर (Trimbakeshwar) जाने वाली बसों से राजस्व (Revenue) बढ़ रहा है और 3 दिनों में 21 लाख से अधिक राजस्व एकत्र किया गया है। इन तीन दिनों में एक लाख यात्रियों को लाभ हुआ है।

    नाशिक महानगरपालिका ने जुलाई महीने में सिटी बस सेवा शुरू की थी। यह बस सेवा सिन्नर (Sinnar) और त्र्यंबकेश्वर में भी शुरू की गई थी। यात्रियों को सिटीलिंक बसों (CityLink Buses) का इस्तेमाल करना पड़ रहा है क्योंकि एसटी बस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नाशिक रोड से त्र्यंबकेश्वर जाने वाली सिटी बस 78 रुपये प्रति किलो मीटर का उत्पन्न कमा रही है। निमाणी से त्र्यंबकेश्वर बस सेवा से कुल राजस्व 70 रुपये प्रती यात्री और निमाणी से सिन्नर बस सेवा 52 रुपये प्रति किमी है। शहर के तपोवन डिपो से 76 और नाशिक रोड डिपो से 43 बसें चल रही हैं।

    शनिवार  को 27 हजार 54 यात्रियों ने सिटी बस सेवा से यात्रा की, जिससे 6 लाख 64 हजार 505 रुपये की कमाई हुई। रविवार को 27 हजार 974 यात्रियों ने यात्रा की। जिनसे 6 लाख 45 हजार 40 रुपए की कमाई हुई है। सोमवार को कम से कम 38,089 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 9,40,747 रुपये की आय हुई। एसटी की हड़ताल जारी रहने से कहा जाता है कि सिन्नर और त्र्यंबकेश्वर रूट पर चलने वाली सिटीलिंक बसों से राजस्व में काफी इजाफा हुआ है।