BJYM ने NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ किया प्रदर्शन

    Loading

    नासिक : राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के नेता पूर्व मंत्री विधायक जितेंद्र आव्हाड (MLA Jitendra Awhad) ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को लेकर अपमानजनक बयान (Derogatory Statements) दिया था, जिसके निषेध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) की ओर से नासिक महानगर में रविवार को कारंजा चौक पर आव्हाड के पुतले पर जूते मार कर उनका विरोध प्रदर्शन (Protest) किया गया। 

    इतिहास से मोगलों का इतिहास निकाल दिया जाए तो छत्रपती शिवाजी महाराज ने कंचे खेले हैं क्या? औरंगजेब है, इसलिए शिवाजी महाराज हैं, अफजल खान है, इसलिए शिवाजी महाराज हैं, शाहिस्ता खान है इसलिए शिवाजी महाराज है ना? ऐसा विवादित विधान आव्हाड ने किया। इससे पहले भी आव्हाड ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शरीर को लेकर गलत बयान दिया है। 

    19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

    महाराष्ट्र अभी तक उस बयान को नहीं भूला है। इसके बाद आव्हाड ने यह बयान देकर शिव प्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एक ओर 19 फरवरी को महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की जयंती की जोरदार तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी ओर आव्हाड ने यह विवादित विधान करके शिव प्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 

    आव्हाड मांगे माफी 

    बीजेपी युवा मोर्चा नासिक महानगर के अध्यक्ष अमित घुगे ने रविवार करंजा पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और आव्हाड की कड़ी निंदा की और मांग की कि वह माफी मांगे। इस आंदोलन में अमित घुगे, योगेश मैंद, भैरवी वाघ, अनिकेत पाटील, विजय बनछोडे, अंकित संचेती, सचिन तांबे, हर्षद जाधव, निखिलेश गांगुर्डे, प्रशांत वाघ, प्रवीण भाटे, पवन उगले, प्रसाद धोपावकर, साक्षी दिंडोरकर, आदित्य केलकर, पवन गुरव, गोपी राजपूत, अक्षय गांगुर्डे, गणेश मोरे, विजय गायखे, एकनाथ नवले, राम बडगुजर, प्रज्ज्वल जोशी, संदीप दोंदे, विनोद येवले, हर्षद वाघ के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।