death
Representational Pic

    Loading

    सातपुर : नासिक-त्र्यंबकेश्वर रोड (Nashik-Trimbakeshwar Road) के अंजनेरी स्थित आधारतीर्थ आश्रम (Adharteerth Ashram) में साढ़े तीन वर्षीय बालक का शव आश्रम की सुरक्षा दीवार के बाहर से बरामद हुआ। शवविच्छेदन की रिपोर्ट से इस बालक की गला घोंटकर हत्या (Murder) करने की जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार त्र्यंबकेश्वर पुलिस (Trimbakeshwar Police) ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। कल्याण के उल्हासनगर निवासी आलोक शिंगारे (3.5) की हत्या हुई है। 

    पुलिस के अनुसार, आलोक की मां सुजाता शिंगारे ने विगत अगस्त महीने में 11 वर्षीय पुत्र आयुष और साढ़ेतीन वर्षीय पुत्र आलोक को आधारतीर्थ आश्रम में दाखिल किया था। दीपावली के अवकाश में वापस घर लेकर गई थी। विगत 20-22 दिनों पूर्व दोनों बच्चों को सुजाता शिंगारे ने वापस आश्रम में दाखिल किया। दरम्यान, मंगलवार (22) की सुबह साढ़े छह बजे के आसपास बच्चों को निंद से जगाया गया। दरम्यान, आलोक आश्रम की सुरक्षा दीवार के बाहर मृत अवस्था में मिला। आश्रम के बच्चों ने इसकी जानकारी आश्रम के लोगों को दी। इसके बाद बच्चे को त्र्यंबकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन वैद्यकीय अधिकारियों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। विसेरा सुरक्षित रखा गया है। 

    मां, दादी का आक्रोश

    जानकारी मिलने के बाद उल्हासनगर से मां सुजाता और दादी के जिला अस्पताल में दाखिल हुई। आलोक के मौत की खबर मिलने के बाद उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। उपस्थितीयों की आंखे नम हुई। खाकी वर्दी की महिला अधिकारियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। सुजाता की पारिवारिक स्थिति कमजोर है। उल्हासनगर में बर्तन मांझकर परिवार चलाती है। आलोक के जन्म से पूर्व उनके पति घर छोड़कर चले गए। वह, दोनों परिवार को संभालती थी। बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्हें आधारतीर्थ आश्रम में अगस्त महीने में दाखिल किया।