सिन्नर. वडगांव (मूलत: डुबेरे गांव) सिन्नर (Sinnar) के ढोकी फाटा इलाके में रहने वाली सविता सुभाष पावसे (44) और डेढ़ माह पहले ही शादी हुई उसकी बेटी साक्षी (18) के शव (Dead Body) एक कुएं (Well) में मिले हैं। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई है। इस बीच सविता के पति सुभाष पावसे के विरुद्ध महिला के मायके वालों ने हत्या (Murder) के संदेह में शिकायत दर्ज (Complaint File) कराई है। इस संबंध में देर रात तक कार्रवाई होती रही।
कुएं में महिलाओं के शव तैरने की जानकारी पुलिस पाटिल मीरा पेढेकर ने सिन्नर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा किया। सविता पावसे के शव की पहचान कर ली गई। उसी कुएं में उसकी बेटी साक्षी का शव भी पानी में नीचे की ओर फंसा हुआ था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सविता की बेटी साक्षी की शादी 2 फरवरी को ही हुई थी। 5 दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी। मां-बेटी की इस संदेहास्पद मौत से सविता के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का संदेह जताया है। इस केस की जांच पुलिस निरीक्षक संतोष मुटकुले के मार्गदर्शन में हवलदार गंगाराम सारुक्ते कर रहे हैं।